Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

हमर अधिकार मंच ने मनाया आरटीआई दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हमर अधिकार मंच ने मनाया आरटीआई दिवस
विज्ञापन

दीपेश निराला ने झारखंड के विभिन्न जिलों से आए लोगों को दिया आरटीआई कानून का प्रशिक्षण 

झारखंड सरकार जल्द नियुक्त करे झारखंड राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त : दीपेश निराला 

टीम एबीएन, रांची। हमर अधिकार मंच के बैनर तले आरटीआई दिवस मनाते हुए आज आरटीआई कानून को लागू हुए 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आरटीआई रिसोर्स पर्सन सह वकील दीपेश निराला ने झारखंड के विभिन्न जिलों से आये विभिन्न व्यक्तियों को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 कानून का प्रशिक्षण दिया। 

झारखंड में वर्ष 2022 के बाद से लेकर अब तक सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गई, जबकि मार्च, 2025 में राज्य में नेता प्रतिपक्ष भी नियुक्त हो चुके हैं, इसके मद्देनजर उपस्थित लोगों ने सरकार से मांग किया कि जल्द से जल्द झारखंड में सूचना आयुक्त की नियुक्ति की जाय। 

इस वर्कशॉप में दीपेश निराला, उमाशंकर सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, राजकुमार, अपराजिता मिश्रा, ममता वर्मा, सुनीता मेहता, शिवानंद कांशी, राजेश कुमार, अजीत कुमार, राजीव राज, नवल किशोर लाल, चंद्रदेव कुमार गिरिडीह, पप्पू कुमार, हरेंद्र बहादुर सिंह, वेद प्रकाश साव, चंदन कुमार सिंह, बृजेश मिश्रा, आशीष कुमार जायसवाल, हरीश नागपाल, राजू रंजन मिश्रा, रिंकू तमांग, परमजीत कौर, साक्षी गोस्वामी, पिया बर्मन, दिलीप कुमार, दलबीर सिंह, विनोद जैन बेगवानी, रविंद्र मेहता, नेहा सिंह, सज्जन कुमार सिन्हा, डॉक्टर प्रशांत कुमार सिंह, मारिया साहेब, खुशबू सिंह, गायत्री कुमारी, सना सानया, नम्रता सोनी, मुकेश त्रिपाठी, अरविंद कुमार तिवारी, कविता होरो, और संतोष मृदुला उपस्थित हुए। मंच संचालन संतोष मृदुला ने किया और धन्यवाद ज्ञापन दलबीर सिंह ने दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,955