एबीएन सोशल डेस्क। करवा चौथ का त्यौहार हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह 9 अक्टूबर को देर रात 10:54 बजे शुरू होगा और 10 अक्टूबर को रात 7:38 बजे खत्म होगा। करवा चौथ के दिन चांद की मान्यता काफी ज्यादा होती है। महिलाएं छननी में चांद को देख और फिर अपने पति को देख व्रत को तोड़ती हैं।
इस दिन सभी को उनके शहर में चांद कितने बजे निकलेगा, ये जानने की उत्सुकता रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं, झारखंड के किन-किन शहरों में चांद कितने बजे तक निकलेगा। कहा जाता है कि चांद को देखे बिना करवाचौथ का व्रत अधूरा माना जाता है।
कई ऐसी कथा है, जिनके कारण चांद की पूजा की जाती है। महाभारत में कृष्णा ने द्रोपदी को यह व्रत पांडवों की सुरक्षा के लिए करने को बोला था। दूसरी कथा के अनुसार एक स्त्री ने चांद को बिना देखे व्रत तोड़ दिया था। इसके कारण उसके पति की तबीयत खराब रहा करती थी।
जानें विभिन्न शहरों में चंद्रोदय का समय
- रांची : 07:44 बजे
- जमशेदपुर : 07:44 बजे
- देवघर : 07:40 बजे
- बोकरो : 07:45 बजे
- धनबाद : 07:47 बजे