Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री राधा- कृष्ण मंदिर के अन्नपूर्णा महाप्रसाद में 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री राधा- कृष्ण मंदिर के अन्नपूर्णा महाप्रसाद में 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
विज्ञापन
  • किसने सजाया मुरली वाले को बड़ा प्यारा लागे...
  • भजन संध्या के मनमोहक भजनों में भक्तगण खूब झूमे

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 230वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे समाजसेवी नंदकिशोर पाटोदिया एवं उनके परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया। 

अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित दो हज़ार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में केसरिया खीर, पुड़ी आलू चना सब्जी, जीरा राइस, चिप्स, आदि का वितरण किया गया।

तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी के गाये मनमोहक सुमधुर भजनों में ये सुंदर श्रृंगार सुहाना लगता है भक्तों को तो दिल दीवाना लगता है..., श्याम देने वाले हैं हम लेने वाले हैं आज खाली हाथ नहीं जाना है..., किसने सजाया मुरली वाले को बड़ा प्यारा लागे... अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया।

श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई‌। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।

इस अवसर पर-ट्रस्ट के  उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल छावनिका, पूरणमल सर्राफ , सुरेश चौधरी, सुरेश भगत, विशाल पाटोदिया, सुप्रिया पाटोदिया,अंश अमायरा पाटोदिया, डॉ आशुतोष पांडे, चंदन कुमार, हेमंत प्रजापति, विष्णु सोनी, विजय कुमार अग्रवाल, पवन पोद्दार, मुरली प्रसाद, हरीश कुमार, परमेश्वर साहू, बसंत वर्मा, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,953