Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

नवरात्रि शक्ति की आराधना का पर्व, नारी ही शक्ति का स्वरूप : संजय सर्राफ

नवरात्रि शक्ति की आराधना का पर्व, नारी ही शक्ति का स्वरूप : संजय सर्राफ
विज्ञापन
  • श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में हुआ नारी शक्ति को समर्पित तलवार वितरण का कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नारी शक्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 50 तलवारों का वितरण किया गया।यह आयोजन समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देने तथा आत्मरक्षा व शक्ति के प्रतीक स्वरूप एक सकारात्मक संदेश देने के लिए किया गया।

 कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना से हुई। सभी महिलाओं को तलवार का वितरण ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ, पुजारी अरविंद पांडे, नंदकिशोर चौधरी, विशाल जालान तथा ट्रस्ट के अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की आराधना का पर्व है और नारी ही शक्ति का स्वरूप है। 

आज की नारी केवल सहनशीलता की प्रतिमूर्ति नहीं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर अपने और समाज की रक्षा के लिए शस्त्र भी उठा सकती है। तलवारें सिर्फ एक प्रतीक हैं, जो आत्मविश्वास, साहस और सम्मान का प्रतिनिधित्व करती हैं इस मौके पर क्षेत्र की कई महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। तलवार वितरण के दौरान उपस्थित महिलाओं को आत्मरक्षा, इतिहास में नारी शौर्य, तथा सामाजिक जागरूकता पर आधारित संक्षिप्त भाषण भी दिए गए। 

यह कार्यक्रम केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं था, बल्कि समाज में नारी जागृति और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश था। ट्रस्ट के सदस्यों ने यह भी घोषणा की कि विजयादशमी के दिन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में विशाल अस्त्र-शस्त्र पूजन का आयोजन किया जाएगा। 

उस दिन विशेष रूप से 200 तलवारों का और वितरण किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल कर उनके आत्मबल और सुरक्षा की भावना को और सशक्त किया जाएगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण था, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी एक सराहनीय पहल रहा।

इस अवसर पर- नृत्य श्री डांस स्टूडियो की संयोजिका पिंकी सिंह, श्री राम सोनी,विद्या देवी अग्रवाल, अमिता जालान, सुमन चौधरी, अनुराधा सर्राफ, रेखा पोद्दार, ललिता पोद्दार, रिंकी पांडे, अनीता अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, सृष्टि पांडे, रजत अग्रवाल, पवन पोद्दार, श्रेष्ठ पांडे, आशीष कुमार, धीरज गुप्ता, सूरज कुमार, हरीश कुमार, सुधीर कुमार, सत्यम कुमार, मुरली कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,540