टीम एबीएन, रांची। आगामी 26/9/25 दिन शुक्रवार को कांके रोड स्थित वाटिका वेकेंट हॉल में नवरात्र के शुभ अवसर पर डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। माता भवानी को स्टेप फिटनेश स्टूडियो के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसके लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभागियों को डांडिया नृत्य के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा।