Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

लातेहार : मां उग्रतारा मंदिर में 9 नहीं 16 दिनों तक होती है पूजा

लातेहार : मां उग्रतारा मंदिर में 9 नहीं 16 दिनों तक होती है पूजा
विज्ञापन

झारखंड का एक ऐसा मंदिर जहां 9 नहीं, बल्कि पूरे 16 दिनों तक होती है शारदीय पूजा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले में मां उग्रतारा मंदिर में 16 दिवसीय दुर्गा पूजा या शारदीय नवरात्रि की सदियों पुरानी परंपरा सोमवार को शुरू हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मंदिर के पुजारी पंडित गोविंद वल्लभ मिश्रा ने कहा कि मंदिर में सैकड़ों वर्षों से 16 दिवसीय नवरात्रि पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। 

इस वर्ष भी हम परंपरा के अनुसार भक्तिभाव के साथ अनुष्ठान कर रहे हैं। मां उग्रतारा मंदिर झारखंड की राजधानी रांची से 110 किलोमीटर दूर स्थित है। मिश्रा ने कहा, इस दौरान भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होती है। पुजारी भक्तों द्वारा लाया गया प्रसाद गर्भगृह के अंदर देवता को चढ़ाते हैं। प्रसाद में मुख्य रूप से नारियल और मिश्री चढ़ाना होता है। दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में भक्त मंदिर आते हैं। 

मिश्रा ने कहा, 16 दिवसीय पूजा के अंतिम दिन विजयादशमी पर मां भगवती को पान अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि देवी विसर्जन की अनुमति तभी देती हैं जब पान उनके आसन से गिर जाता है। इसके बाद विसर्जन की रस्में शुरू होती हैं। इस पूजा के दौरान कई अनुष्ठान किये जायेंगे। इनमें नवरात्रि की शुरुआत में कलश की स्थापना की जाती है। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,842