Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

हिनू इन्दिरा पैलेस मुहल्ला में हुआ रांची जिला में 15वें बाल संस्कारशाला का शुभारंभ

हिनू इन्दिरा पैलेस मुहल्ला में हुआ रांची जिला में 15वें बाल संस्कारशाला का शुभारंभ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अखिल विश्व गायत्री परिवार मुख्यालय शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की ओर से 6 से 15 वर्ष के बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए हिनू क्षेत्र इंदिरा पैलेस के पीछे स्थित ठाकुर मोहल्ला के क्लब में बाल संस्कारशाला का शुरुआत आज किया गया। 

आज के क्लास में माता-पिता की गरिमा, महिमा महानता, संस्कार क्यों आवश्यक, प्रातः काल जागरण में कर- दर्शन,धरती माता को प्रणाम,उषा पान करने के लिए विस्तृत रूप से पाठशाला में बच्चों को बताया गया। बताया कि यह क्लास प्रत्येक रविवार को 12:00 से चलेगा।

इस क्लास में बच्चों को व्यक्तित्व विकास, ज्यादा मोबाइल देखने से हानि, नशा से हानि, स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपाय इत्यादि बिंदुओं पर बताए जा रहे हैं। दीपक दयाल प्रसाद ने जानकारी दी कि अबतक  बाल संस्कार-शाला रांची में रातू रोड, चुटिया, डोरंडा, धुर्वा, खलारी प्रखंड में डकरा, सिल्ली प्रखंड में मूरी, ओरमांझी प्रखंड में बूटी मोड़ तथा कांके प्रखंड सहित कई जगहों पर बाल संस्कारशालाएं चलाए जा रहे हैं। 

इन संस्कारशाला के केंद्रों  में बच्चों को निशुल्क भागीदारी के लिए मोबाइल नंबर 7979063686 पर संपर्क किए जा सकते हैं, जिसमें आचार्य वरण के रूप में  नमिता बहन,माधुरी बहन, सरिता बहन,  प्रीति बहन,बीना देवी, सपना कुमारी द्वारा बाल संस्कार चलाने के लिए संकल्प लिया है, जिसमें 25 से अधिक बच्चे उपस्थित थे। 

क्षेत्रीय परिजन एवं महिलामंडल ने इस शुभ अवसर पर शामिल आचार्यगणों और बच्चों को उपस्थित अभिभावकों ने बहुत सराहा और मंडल प्रतिनिधियों ने सबके स्वस्थ-सुखद जीवन, मंगलमय वातावरण विस्तार और उज्जवल भविष्य की मंगलमय मनोरथ सहित कामना की। शुभारंभ गुरु-ईश वंदना, गायत्री महामंत्र का सस्वर पाठ और समापन शांतिपाठ से हुआ। उक्त जानकारी गायत्री परिवार रांची के दीपक दयाल प्रसाद और जय नारायण प्रसाद ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 14,714