Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 68
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

विप्र फाउंडेशन ने जयपुर में श्री परशुराम ज्ञान पीठ खोल और शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विप्र फाउंडेशन ने जयपुर में श्री परशुराम ज्ञान पीठ खोल और शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल
विज्ञापन

युवाओं को शिक्षा क्षेत्र में मिला तोहफा 

सभ्यता, संस्कृति और मर्यादा के संगम को ही ब्राह्मण समाज कहते हैं : प्रमोद सारस्वत  

टीम एबीएन, रांची। विप्र फाउंडेशन के सान्निध्य में जयपुर में श्री परशुराम ज्ञान पीठ  सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड रिसर्च सेंटर की स्थापना की गयी। जिसका उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कर कमलों  द्वारा  समाज के लोगों की उपस्थिति में 6 सितंबर 2025 को किया जायेगा। 
यह रिसर्च सेंटर युवाओं को शिक्षा, संस्कार, रोजगार की दिशा में अग्रसर करेगा। 

इस संस्था के तहत कौशल विकास, गर्ल्स एग्जाम ट्रेनिंग, गर्ल्स हॉस्टल, वेदिक रिसर्च, कोचिंग क्लासेस, पुरोहित प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों को संचालित करने में अपना योगदान देगा साथ ही समाज की आवश्यकता को भी पूरा करेगा। उक्त जानकारी विप्र फाउंडेशन झारखंड जोन 6 के उपाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने दी। 

श्री सारस्वत ने बताया कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति में धर्म, ज्ञान, शक्ति के प्रति माने जाते हैं। उनका जीवन हमें संयम, संकल्प, न्याय एवं सद्गुण के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। भगवान परशुराम गुरु शिष्य परंपरा के संग ज्ञान व धर्म की रक्षा का सबसे बड़ा अनुपम उदाहरण है। 

राष्ट्र एवं समाज को तेजस्विता और सामर्थ्य से परिपूर्ण रखने के पावन उद्देश्य से विप्र फाउंडेशन द्वारा भारत भूमि के पश्चिम में श्री परशुराम ज्ञान पीठ, जयपुर (राजस्थान) में बनाया गया है। 

सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड रिसर्च सेंटर के माध्यम से सेवा, समर्पण, शिक्षा व संस्कार देकर अपने बच्चों को आई ए एस, आई पी एस बनाकर हम समाज की नींव को मजबूत करें। झारखंड राज्य सहित विभिन्न राज्यों से इस उद्घाटन समारोह में काफी संख्या में विप्र फाउंडेशन के सदस्य शामिल होंगे। 

विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा सहित राजस्थान सहित भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों के पदाधिकारीयो सहित एक-एक सदस्यों के 16 वर्षों की तपस्या का इस रिसर्च सेंटर को समाज को सुपुर्द करने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। आने वाले समय में युवा बच्चों को इसका भरपूर लाभ प्राप्त होगा। उक्त जानकारी विप्र फाउंडेशन, जोन 6 झारखंड के उपाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत  ने दी।

विज्ञापन