टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में 6 सितंबर अनंत चतुर्दशी के सुअवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
मौके पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 6 सितंबर दिन शनिवार को अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे तक परमहंस डॉ संत शिरोमणि श्रीश्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज अपनी दिव्य वाणी से भजन सत्संग प्रवचन के माध्यम से अमृत वर्षा का रसपान करायेंगे।
तत्पश्चात गुरु पूजन, गुरु महाराज से आशीर्वाद एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने सभी भक्तगणों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।