Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

श्री जैन श्वेतांबर संघ के पर्युषण पर्व में धर्म प्रवचन जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री जैन श्वेतांबर संघ के पर्युषण पर्व में धर्म प्रवचन जारी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेतांबर संघ के पर्युषण पर्व के आज तीसरे दिन जैन मंदिर डोरंडा एवं दिगंबर जैन भवन में प्रवचन एवं धर्म आराधना जारी है। श्री दिगंबर जैन भवन में उपासिका संतोष श्रीमाल एवं सीमा डूंगरवाल का प्रवचन हुआ। 

पर्युषण पर्व का आज तीसरा दिन सामायिक दिवस के रूप में मनाया गया, उपासिका संतोष श्रीमाल ने 48 मिनट की अभिनव सामायिक करवायी, जिसमें परमेष्ठी वंदना, त्रिपादी वंदना, जप ध्यान व स्वाध्याय करवाया तथा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभ भगवान के जीवनी पर प्रकाश डाला। उपसिका सीमा डूंगरवाल ने पुनिया श्रावक की सामायिक का उल्लेख करते हुए सामायिक दिवस का महत्व बताया। 

पर्युषण के दौरान कर्मों कि निर्जरा हेतु तपस्या भी जारी है आज विशाल दस्सानी के 23 उपवास, विकाश नाहटा के 4 उपवास तथा रश्मि सिंघि, खुशबू दस्सानी एवं श्रेयांश बोथरा के आज 3 उपवास की तपस्या चल रही है। कमलेश संचेती, खुशबु दस्सानी ने तपस्वीयों के लिए गीतिका प्रस्तुत की एवं सभा के मंत्री घेवर चंद नाहटा ने अपने विचार रखें। 

प्रवचन में आज जानकी दास बोहरा, बसंत दस्सानी, मोहन लाल नाहटा, राकेश बच्छावत, जय प्रकाश बांठिया, सुमन बरमेचा आदि के अलावा भारी संख्या में श्रावक एवं श्राविकाएं मौजूद थे। श्री जैन मंदिर डोरंडा में सुबह 7 बजे नमिनाथ भगवान की प्रक्षाल पूजा हुई एवं स्नात्र पूजा हुई। तत्पश्चात 9 बजे से मुंबई से पधारें स्वाध्यायी हर्षिल सुरेश साह एवं  जिनांग धीरेन साह का प्रवचन हुआ। 

आज के प्रवचन में वर्ष भर करने योग्य 11 कर्तव्यों के बारे में बताया गया। इन 11 कर्तव्यों के पालन करने से हमारे जीवन में आनंद की वृद्धि होती हैं तथा जीवन में उत्तरोतर विकास करते हुए मोक्ष मार्ग का पथिक बन सकता हैं। सामान्य जीवन में कैसे नियमपूर्वक जीना है। उत्तरोतर वृद्धि करना आदि का विश्लेषण किया गया। 

कल्पसूत्र को घर ले जाकर भक्ति भावना करने की बोली बसंत लाल रामपुरिया, राजकुमार रामपुरिया, नवीन रामपुरिया के परिवार ने ली। श्री नमीनाथ भगवान की अंगी (श्रृंगार) श्रुति सेठिया, कृतिका रामपुरिया, पूनम बोथरा, खुशी कोठारी, काव्य कोचर आदि के द्वारा किया गया। कल से कल्पसूत्र में निहित भगवान महावीर की वाणी का वांचन होगा। आज मंदिर मे शांति लाल रामपुरिया, सुभाष बोथरा, अजय कोठरी, संजय कोठरी, बालबीर जैन, ज्योति रामपुरिया, संतोष बैंगानी आदि मौजूद थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।

विज्ञापन