Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्यसमिति की बैठक 31 को जमशेदपुर में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम कार्यसमिति की बैठक 31 को जमशेदपुर में
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की सत्र 2025- 27 की प्रथम कार्यसमिति सदस्यों की एक बैठक दिनांक 31 अगस्त दिन रविवार को सुबह 11 बजे से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की आतिथ्य में रीवा रिसोर्ट एंड वेंक्वेट हॉल मानगो जमशेदपुर में रखी गयी है। 

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन ने बताया कि इस बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल द्वारा स्वागत एवं संबोधन, महामंत्री का प्रतिवेदन, प्रांतीय व प्रमंडलीय उपाध्यक्ष मंत्री का रिपोर्ट, पूर्व प्रांतीय अध्यक्षगण के उद्गार, संविधान संसोधन पर विचार, ट्रस्ट द्वारा लिए गए झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नये कार्यालय पर विचार, सदस्यता विस्तार पर परिचर्चा, आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की परिचर्चा, नयी उमंग प्रांतीय अधिवेशन की रिपोर्ट, तथा मारवाड़ी सम्मेलन के भावी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय किया जाएगा। 

उक्त जानकारी देते हुए झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कार्यसमिति के सभी सम्मानित सदस्यों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,273