टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग मे 24 अगस्त दिन रविवार को अपराह्न- 2 बजे से नंदोत्सव एवं भगवान की छठी महोत्सव का आयोजन किया गया।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंद उत्सव एवं भगवान की छठी महोत्सव पर कोलकाता से पधार रहे संगीतमय नृत्य नाटिका, भजनों, अलौकिक श्रृंगार का भव्य आयोजन किया गया है।
महोत्सव में महाप्रसाद, सामूहिक महाआरती तथा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या मे पधारने की अपील की है। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।