Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री धोली सती दादी जी का मंगल पाठ और भजन कीर्तन आयोजित

श्री धोली सती दादी जी का मंगल पाठ और भजन कीर्तन आयोजित
विज्ञापन

चली आई रे भादी मावस, दादी जी के नाम की छावस... 

लूट रहा लूट रहा लूट रहा रे, दादी जी का खजाना लूट रहा रे... 

टीम एबीएन, रांची। भादी मावस के पावन अवसर पर  रातू रोड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में श्री धोली सती दादी महिला समिति ने एक अत्यंत श्रद्धामय एवं भव्य धार्मिक आयोजन कराया। इस शुभ अवसर पर श्री धोली सती दादी जी की दिव्य उपस्थिति का भाव भरते हुए भक्तों ने मंगल पाठ, अलौकिक श्रृंगार, भजन-कीर्तन, आरती एवं प्रसाद वितरण के माध्यम से दादी जी की महिमा का गुणगान किया। 

इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ संदीप सर्राफ सपत्नीक सविता सर्राफ ने दादी जी के समक्ष विधिवत ज्योत प्रज्ज्वलित कर एवं पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना व भोग लगाया गया। दादी भक्तों ने सामूहिक रूप से पवित्र मंत्रों एवं स्तुतियों का उच्चारण कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तत्पश्चात दादी जी का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसमें सुगंधित फूलों, चांदी के आभूषणों तथा पारंपरिक वस्त्रों से उनका अलौकिक रूप सजाया गया। 

तत्पश्चात मंगल पाठ व भजन गायिका शशि सर्राफ एवं सविता सर्राफ ने अपने सुमधुर दादी जी का मंगल पाठ एवं मनमोहक भजनों से दादी भक्तों को अमृत गंगा का रसपान कराते हुए खूब झुमाया। समिति के कई दादी भक्तों ने अपने मधुर भजनों के स्वरों से वातावरण को भक्ति-रस में डुबो दिया। प्रस्तुत किए गए कुछ प्रमुख भजनों में-  

धोली दादी के द्वार चलो रे सजनी... 

जो मांगे दादी से, वो खाली जाए ना... 

चली आई रे भादी मावस, दादी जी के नाम की छावस... 

लूट रहा लूट रहा लूट रहा रे, दादी जी का खजाना लूट रहा रे.. 

इन भजनों में दादी जी की कृपा, भक्ति और उनके चमत्कारिक स्वरूप का गान किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित दादी भक्त भाव विभोर हो उठे। भजन जागरण की समाप्ति के पश्चात भोग अर्पण एवं महाआरती की गयी, जिसमें सभी ने भाग लेकर दिव्य ऊर्जा का अनुभव किया। 

अंत में प्रसाद वितरण हुआ। मौके पर शशि सर्राफ, सविता सर्राफ, करुणा बागला, मंजू सर्राफ, अनुराधा सर्राफ, मधु सर्राफ, आशु सर्राफ, रिंकू सर्राफ, रितु सर्राफ, संचिता सर्राफ, स्नेहा सर्राफ, सुनीता सर्राफ, अनीता सर्राफ, बबीता मानपुरिया, रजनी सर्राफ, नीतू सर्राफ, रेनू सर्राफ, मनीषा सर्राफ, आशा सर्राफ, कांता सर्राफ, खुशी सर्राफ सहित बड़ी संख्या में दादी के भक्तगण उपस्थित थे। 

श्री धोली सती दादी प्रचार समिति के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी को भी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराने का अवसर मिलता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,834