Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

युवा वर्ग में कौशल विकास से सबल और स्वावलंबी बनेगा समाज : अजय पारीक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
युवा वर्ग में कौशल विकास से सबल और स्वावलंबी बनेगा समाज : अजय पारीक
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद झारखंड सेवा विभाग ने बच्चों के कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए आज कांके के होचर ग्राम स्थित नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय परिसर में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री सह केंद्रीय सेवा प्रमुख अजय पारीक, विश्व हिंदू परिषद (झारखंड-बिहार) के क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किये। 

मौके पर केंद्रीय मंत्री अजय पारीक ने कहा युवा पीढ़ी देश का भविष्य होता है। युवा पीढ़ी में कौशल के विकास से समाज सबल एवं स्वावलंबी होगा। उन्होंने कहा समाज की बहन-बेटियों एवं युवा पीढ़ियों को  शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है, जिससे वह अपनी मूलभूत सामाजिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है। उन्होंने कहा दैहिक, दैविक और भौतिक जैसे त्रिविध ताप को सहन कर आगे बढ़ने वाला मानव ही सफल होता है।

समय एवं जीवन में अनुशासन का पालन करने वाला युवा देश और समाज के विकास का कड़ी बनता है। युवाओं को नशापान से दूर रहकर स्वस्थ शरीर निर्माण पर बल देते हुए कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन बसता है तथा स्वस्थ मन ही उत्तम प्रवृत्ति के कार्य को करने में सहयोग करता है। उन्होंने बहनों को माता दुर्गा जैसे शक्तिशाली, माता सरस्वती जैसे गुणशाली बनकर देश व राष्ट्र के विकास में प्रबल प्रेरणा के साथ निरंतरआगे  बढ़ने को कहा। 

मौके पर सुजीत उपाध्याय, सुनीता कच्छप, रामकिशवर साहू, शिव प्रसाद साहू, कुसुम टोप्पो, अनु देवी, मनीष कुमार साहू सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत के प्रचार प्रसार प्रांत प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,521