Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

झूलन में झूलाये जा रहे हैं लड्डू गोपाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झूलन में झूलाये जा रहे हैं लड्डू गोपाल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। तिरुपति अपार्टमेंट कांके रोड में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ के आवास में श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही हषो॔ल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाल गोपाल श्री कृष्ण को मनमोहक रूप से फूलों एवं बैलूनों से सजाया गया एवं पूजा अर्चना की गयी।

प्रसाद में फल, रबड़ी, धनिया, आटे की पंजीरी, बादाम, किशमिश, काजू, मिश्री, मक्खन, पंचामृत एवं साबूदाने की खीर, नारियल के लड्डू, पेडा,चॉकलेट पंचमेवा,का भोग अर्पित किया गया। शाम को भजन- कीर्तन किया गया, रात्रि 12 बजे शंखनाद के बीच श्री कृष्ण का जन्म हुआ। 

लड्डू गोपाल को झूलन में झुलाया गया। सामूहिक रूप से आरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। संजय सर्राफ ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागरण, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का पर्व है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,575