टीम एबीएन, रांची। मंगल भवन अमंगल हारी, नारायणी तेरो नाम सुखकारी..., दादी दादी बोल दादी सुन लेसी, सुन लेसी मां सुन लेसी..., नारायणी लियो अवतार, बधाई सारा भगता न... आदि दिनभर इन भजनों से मारवाड़ी भवन गुंजायमान रहा। अवसर था श्री राणी सती मंडल के वार्षिकोत्सव का नगर की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री राणी सती मंडल ने अपना 44वां वार्षिकोत्सव।
रविवार को प्रात: 8:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक मारवाड़ी भवन हरमू रोड में बड़े ही धूमधाम से मनाया। प्रात: 9 बजे आचार्य पंडित श्याम सुंदर भारद्वाज के मंत्रोच्चारण के साथ विजय खोवाल ने सपत्नीक गणेश पूजन का कार्य संपन्न कराया तत्पश्चात उद्योगपति अभय अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इसके पश्चात मंडल के सदस्यों ने पांच भजनों की माला अर्पित की।
11 बजे से श्री हनुमान मंडल के सदस्यों ने भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 2 बजे से भारत के नंबर 1 मंगल पाठ वाचक एवं भजन गायक सौरभ - केशव मधुकर (कोलकाता ) ने 701 सुहागन महिलाओं के साथ राजस्थानी वेश- भूषण में सुसज्जित हो कर राणी सती के जीवन चरित्र का मंगल पाठ का रसास्वादन कराया। साथ ही अपने भजनों के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
इनके भजनों के बोल- मात भवानी मेरी मां है कल्याणी, एक बार चली आओ फिर आके चली जाना, बांटो-बांटो आज बधाई झुनझुनवाली घर पर आई, जगदंबा भवानी मैया तेरा त्रिभुवन में छाया राज है। समाजसेवी सज्जन कुमार मनीष सर्राफ एवं हनुमान प्रसाद रामअवतार राजगढ़िया ने दादी जी को गजरा पहनाया।झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने सपत्नीक दादी जी को मेहंदी लगाई।
समाजसेवी कमल मोर ने सपरिवार दादी जी को चुनड़ी ओढ़ाई, समाजसेवी राजेश अग्रवाल ने छप्पन भोग लगाया तो प्रदीप नारसरिया ने सपरिवार भक्तों के बीच मंगल पाठ के प्रसाद का वितरण किया। इसके बाद महाभोग लगा कर लगभग 3500 भक्तों को प्रसाद जिमाया गया। दिनभर श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा रहा।
महोत्सव के सफल आयोजन में विनोद झुनझुनवाला, राजेन्द्र केडिया, अरविंद मंगल, राजेश पोद्दार, मनोज अग्रवाल, निर्मल बुधिया, पंकज शर्मा, राजन प्रसाद, प्रतीक अग्रवाल, अमित खेमका, बिजय खोवाल, दिनेश गोयल, आनंद टाइवाला, हरीश अग्रवाल, संजय शर्मा, वीरेंद्र बंसल, संदीप अग्रवाल, संजय सर्राफ, सुशील केडिया, विशाल सिंघानिया, पवन फोगला, सुमित गाड़ोदिया, मनीष बागला, महेश कानोडिया, शिवम सर्राफ, अमित खुटेटा, रौनक झुनझुनवाला, अरुण बाजोंरिया, सुशील बजाज के साथ ही सैकड़ों सदस्यों के साथ ही श्री श्याम परिवार, श्री राणी सती सेवा समिति, मारवाड़ी सहायक समिति ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उपरोक्त जानकारी निर्मल बुधिया ने उपलब्ध करायी।