कमल सिंह लोधा
एबीएन सेन्ट्रल डेस्क (ग्वालियर)। 15 अगस्त 2025 मानवता की मिसाल पेश करते हुए ग्वालियर निवासी आकाश श्रीवास्तव, जो संत रामपाल जी महाराज के शिष्य हैं, ने 26 मार्च को अपने दिवंगत पिताजी रमेश चंद्र जी का देहदान गजराज मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर में किया। इस पुण्य कार्य में उनकी पत्नी रक्षा श्रीवास्तव भी सहयोगी रहीं।
आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा अपने गुरुदेव संत रामपाल जी महाराज से मिली, जो अपने अनुयायियों को पाखंड-मुक्त जीवन अपनाने और समाज के कल्याण के लिए कार्य करने का संदेश देते हैं। वर्तमान समय में जहाँ कई लोग कर्मकांड और अंधविश्वास में उलझे रहते हैं, वहीं संत रामपाल जी महाराज के अनुयायी स्वेच्छा से देहदान जैसे परमार्थ कार्य कर विज्ञान और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं।
गजराज मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कहना है कि इस प्रकार के निस्वार्थ कार्य बहुत कम देखने को मिलते हैं और इससे मेडिकल विद्यार्थियों व शोधकर्ताओं को अमूल्य मदद मिलती है। इस अनुकरणीय पहल के लिए 15 अगस्त को आकाश श्रीवास्तव को गजराज मेडिकल कॉलेज की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान से नवाजा गया। समाज के लिए यह घटना प्रेरणास्रोत बन गई है।