Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गायत्री परिवार के साप्ताहिक कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर से लाभान्वित हो रहे लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गायत्री परिवार के साप्ताहिक कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर से लाभान्वित हो रहे लोग
विज्ञापन

गायत्री परिवार का साप्ताहिक कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सत्र में  रांची उपजोन व प्रखंडों के बहुतायत परिजन भाग लेकर लाभान्वित हो रहे हैं 

एबीएन सोशल डेस्क। अखिल विश्व गायत्री शान्तिकुञ्ज तत्वावधान व मार्गदर्शन में आयी टोली के सानिध्य में रांची उपजोन समन्वय के पांच जिला व उनके प्रखंडों और स्थानीय शहर  रांची व जिलांतर्गत अनेक प्रखंडों के सक्रिय उत्साही, कर्मठ, सेवाभावी कार्यकर्ता एवं परिजनों का प्रशिक्षण शिविर आयोजन सात दिवसीय है, जो  आठ अगस्त से आरम्भ है। 

इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार मिशन की योजनाओं, विचारों और गतिविधियों को प्रखंड के निष्ठावान, सेवाभावी प्रशिक्षुओं के माध्यम से अन्य परिजनों को  अवगत कराने तथा  ग्रामे ग्रामे, जन-जन तक गुरुवर श्रीपूज्यवर का संदेश, विचार  पहुंचाये जाने के लिए यह प्रशिक्षण शिविर धूर्वा मुख्य गायत्री शक्तिपीठ सेक्टर टू परिसर में आयोजित है। इसमें दो प्रशिक्षक हैं। 

इनके सानिध्य में जिलों व प्रखंडों के  प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, स्वाध्याय मंडल, दीया मंडल आदि के प्रतिनिधि एवं परिजन लाभान्वित हो रहें हैं। यह कार्यक्रम प्रात:काल साढ़े चार बजे से सायंकाल  साढ़े आठ बजे तक प्रतिदिन संचालन है। इसमें योगासन, प्राणायम, यज्ञीय कर्मकांड, संस्कार, अनुष्ठान, बौद्धिक व व्यक्तित्व विकास, संभाषण, युग संगीत, प्रज्ञा गीत, ढपली वादन, मंदिर प्रबंधन आदि अनेक आध्यात्मिक विषय हैं। कल सायंकालीन दीपयज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के जय नारायण प्रसाद ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,570