Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

नशाखोरी को रोकने के लिए विहिप चलायेगी नशा मुक्ति अभियान : मिलिंद परांडे

नशाखोरी को रोकने के लिए विहिप चलायेगी नशा मुक्ति अभियान : मिलिंद परांडे
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। समाज में बढ़ रहे पारिवारिक विघटन पर विहिप नेता मिलिंद परांडे ने जतायी चिंता  

एबीएन सेंट्रल डेस्क (लखनऊ)। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने सोमवार को लखनऊ में कहा कि युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी को रोकने के लिए विहिप नशा मुक्ति अभियान चलायेगी। नशाखोरी पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि युवा वर्ग नशे की दिशा में बढ़ता जा रहा है। इसमें विशेष रूप से समाज को जागृत होकर युवाओं को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करना होगा। मिलिंद परांडे ने लखनऊ के एक होटल में बौद्ध, सिख, जैन एवं समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बैठक कर सीधा संवाद किया। 

उन्होंने अपने संवाद में कहा कि आज परिवारों का विघटन होता जा रहा है। नई पीढ़ी के परिवारों में पारिवारिक कलह बढ़ती जा रही है। यह बहुत ही चिंता का विषय है। इसको लेकर समाज में आ रही कमियों को लेकर परिवार के बीच समन्वय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 2023 में देश की 13 लाख महिलाएं लापता हुईं। इनमें से एक बड़ा वर्ग लव जिहाद का शिकार हुआ है। केरल की हजारों लड़कियां लव जिहाद का शिकार हुई। 

इस असंतुलन के पीछे कई अराजक तत्व योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहे हैं, जिनमें विशेष रूप से धार्मिक मतांतरण, लव जिहाद, बांग्लादेश और म्यांमार से हो रही मुस्लिम घुसपैठ और हिन्दू समाज में घटती जन्मदर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुनियोजित रूप से आर्थिक प्रलोभन, छल कपट या दबाव के माध्यम से मुसलमानों एवं इसाई मिशनरियों के धर्मांतरण ने कई क्षेत्रों में स्थानीय हिन्दू जनसंख्या को कम किया है। 

विहिप के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री परांडे ने कहा कि एक सुनियोजित रणनीति के तहत मुस्लिमों के एक वर्ग द्वारा हिन्दू युवतियों को फंसाकर उनका मतांतरण कराया जा रहा है, जो केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि सांस्कृतिक हमला है। सीमावर्ती राज्यों जैसे असम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में रोहिंग्या मुस्लिम घुसपैठियों की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ रही है। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा और आर्थिक दृष्टिकोण से जागरूक हिन्दू समाज में परिवार सीमित रखने की प्रवृत्ति है परंतु बाकी वर्गों में इसपर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे असंतुलन और तेज होता जा रहा है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की रिपोर्ट ने भारत में जनसंख्या वितरण की गहराई से समीक्षा प्रस्तुत की है। 

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ वर्गों में जन्मदर जहां स्थिर या बढ़ती हुई है, वहीं हिन्दू समाज में यह दर घट रही है। भारत के स्थायित्व, संस्कृति और एकता की रक्षा की आवश्यकता है। सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिकों, संतों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों से अपील है कि वे इन विषयों पर जनजागरण में सहभागी बनें। 

कार्यक्रम में क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह, प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, प्रान्त मंत्री देवेन्द्र, प्रांत समरसता प्रमुख धर्मेन्द्र कुशवाहा और प्रान्त प्रचार प्रमुख नृपेंद्र विक्रम सिंह समेत विहिप एवं बजरंग दल लखनऊ विभाग एवं जिले के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,652