Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

दुर्गा वाहिनी की बहनों ने सीआरपीएफ और थाना के जवानों को बांधी राखी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दुर्गा वाहिनी की बहनों ने सीआरपीएफ और थाना के जवानों को बांधी राखी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की महिला आयाम दुर्गा वाहिनी रांची महानगर ने सीआरपीएफ कैंप, धुर्वा थाना के जवानों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर दुर्गा वाहिनी की बहनों ने सीआरपीएफ के भाइयों को राखी बांधा गया, मंगल दीप दिखाकर मिठाई खिलाया गया। 

मौके पर दुर्गा वाहिनी रांची महानगर संयोजिका साक्षी सिंह, कलावती देवी, मंजू सिंह, नेहा कुमारी, केशव नगर मंत्री अजय बैठा, कलावती देवी, नेहा कुमारी, माया सिंह संतोषी गुप्ता सहित कई बहनें उपस्थित रही। 

धुर्वा थाना के तरफ से एएस आई पंकज यादव, एएसआई शंकर मंडल, सुब्रत दास, एस आई नित्यानंद गोस्वामी तथा सीआरपीएफ की तरफ से श्रीराम सिंह, पंचम कुमार, मंगल सिंह यादव, हरेन्द्र कुमार सहित कई उपस्थित रहे। उक्त जानकारी रांची महानगर दुर्गा वाहिनी की संयोजिका साक्षी सिंह ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,273