Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

लापुंग में सर्वेश्वरी समूह ने किया 200 पौधौं का रोपण सह वितरण कार्यक्रम

लापुंग में सर्वेश्वरी समूह ने किया 200 पौधौं का रोपण सह वितरण कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। शनिवार को श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची ने सर्वेश्वरी पौधरोपण अभियान वर्ष 2025 के दूसरे चरण का आयोजन ग्राम - दोलैचा, पंचायत - लापुंग, जिला - रांची में किया गया।  कार्यक्रम की शुभारंभ स्थानीय ग्राम देवी के मंदिर में विधिवत आरती-पूजन के साथ किया गया तथा साफ-सफाई के लिए झाड़ू भी दिया गया। 

उसके पश्चात उच्च विद्यालय, लापुंग में नौवीं एवं दसवीं कक्षा के बच्चों के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। 

साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद बच्चों के बीच लगभग 150 पौधों का वितरण किया गया। इसके उपरांत विद्यालय परिसर में लगभग 50 पौधों का रोपण भी किया गया। 

ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो अनेक जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है। जनसेवा के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।  

सर्वेश्वरी पौधरोपण अभियान उन्ही जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में से एक है जिसे पूरे वर्षा ऋतु में चलाया जायेगा। इस वृहद पौधरोपण अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने एवं वृक्षों को बचाने के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उच्च विद्यालय, दोलैचा के प्रधान अध्यापक जनक साहू एवं सचिव राम मोहन भगत भी शामिल हुए। समस्त कार्यक्रम के कुशल आयोजन में सुनील साहू का विशेष सहयोग रहा। 

कार्यक्रम में समूह शाखा की ओर से हेमंत नाथ शाहदेव, नवल किशोर सिंह, शंभू शंकर षाड़ंगी, गंगाधर नाथ शाहदेव, अंजनी सिंह, समुद्र श्रीनाथ शाहदेव, गौरी शंकर षाड़ंगी, नागदमनी नाथ शाहदेव, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, रविंद्र साहू, द्वेद नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव के साथ लगभग 15 सदस्यगण शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,128