Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

स्वामी सदानंद जी महाराज का जन्मदिवस एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव 21 जुलाई को

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्वामी सदानंद जी महाराज का जन्मदिवस एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव 21 जुलाई को
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक परमहंस डॉ० संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर पुंदाग रांची में 21 जुलाई को पधार रहे हैं। 

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 21 जुलाई, दिन सोमवार को अपराह्न 2.30 बजे से संध्या 5 बजे तक श्री राधा कृष्ण मंदिर मे परम वंदनीय सद्गुरु श्री सदानंद महाराज जी का जन्म दिवस एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 

इस अवसर पर श्री सदगुरु महाराज हम सबों शिष्यों व श्रद्धालुओं को अपनी दिव्य वाणी से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन,भजन- सत्संग प्रवचन के माध्यम से अमृत वर्षा का रसपान करायेंगे। कार्यक्रम के समापन पर गुरु महाराज जी सबों को आशीर्वाद एवं प्रसाद देंगे। उक्त जानाकरी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन