Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

अग्रवाल युवा सभा ने किया आम्रेश्वर धाम की धार्मिक यात्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अग्रवाल युवा सभा ने किया आम्रेश्वर धाम की धार्मिक यात्रा
विज्ञापन

अग्रसेन धारा के अंतर्गत दो स्थायी प्याऊ का हुआ शुभारंभ 

टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल युवा सभा, रांची द्वारा आम्रेश्वर धाम खूंटी की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा आयोजित की गयी। सुबह 11 बजे सभी 125 से भी अधिक श्रद्धालुगण एवं सदस्यगण डी.पी.एस. स्कूल गेट के समीप एकत्रित होकर, एक साथ आम्रेश्वर धाम के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचकर उपस्थित सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। 

जल, दूध, शहद, घी, दही, अक्षत, बेलपत्र, शमी पत्र एवं पुष्प से शिवलिंग अभिषेक कर आरती की गयी। इसके पश्चात 101 किलो दूध से बनी खीर का भोग भोले बाबा को अर्पित कर, सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। तत्पश्चात अग्रसेन धारा के अंतर्गत दो स्थायी प्याऊ का उद्घाटन किया गया। 

उद्घाटन आंगनबाड़ी की सी.ओ. प्रशासनिक अधिकारीगण आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति, प्याऊ दानदाता, संस्था के सभी सदस्यगण एवं उनके परिवारजनों के कर-कमलों द्वारा श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। साथ ही 6 वातानुकूलित पंखों का भी अनावरण किया गया। मंदिर परिसर के विश्रामगृह में दोपहर भोजन एवं चाय-नाश्ते की उत्तम व्यवस्था अग्रवाल युवा सभा द्वारा की गयी। 

प्रसाद वितरण के उपरांत सभी श्रद्धालुगण शांतिपूर्वक प्रस्थान किए। अध्यक्ष रौनक झुनझुनवाला ने बताया कि इस सफल आयोजन का श्रेय कार्यक्रम संयोजकों सन्नी टिबड़ेवाल, अनीश सरावगी, यश सुरेका, तरुण सर्राफ, राहुल अग्रवाल, उज्ज्वल मुरारका को जाता है, जिनकी मेहनत और समर्पण के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। उनकी कुशल व्यवस्था एवं सेवा भावना को साधुवाद दिया। उक्त जानकारी अग्रवाल युवा सभा, रांची के सचिव दीपक गोयनका ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,557