टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को 160वां सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।
मनोज व सुनीता अग्रवाल ने अखंड ज्योति जलायी। पाठ वाचक मनीष सारस्वत व ओम शर्मा थे। 161वां श्याम भंडारा हुआ।
मौके पर विश्वनाथ नारसरिया, श्रवण ढांनढ़निया, मयंक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अनिल नारनौली, हर्ष कुमार, कृष्णा अग्रवाल मौजूद थे। बुधवार को खाटू नरेश का केसर चंदन से तिलक शृंगार किया जायेगा।