Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

माता विपत्तितारिणी की पूजा से दूर होते हैं सभी कष्ट : जादव राय

माता विपत्तितारिणी की पूजा से दूर होते हैं सभी कष्ट : जादव राय
विज्ञापन
  • लोहरदगा के आधा दर्जन स्थानों पर आयोजित की गई पूजा, सुबह से ही जुटे रहे श्रद्धालु

एबीएन न्यूज़,लोहरदगा। लोहरदगा जिले में मंगलवार को भगवती दुर्गा के विपत्तितारिणी स्वरूप की विशेष पूजा अर्चना की गई। सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर, वीर शिवाजी चौक और दुर्गा बाड़ी, हटिया गार्डेन काली मंदिर में इसका सामूहिक आयोजन किया गया। पूजा में शामिल होने के लिए रांची, लातेहार और गुमला के लोग भी बड़ी संख्या में आये थे। 

श्री दुर्गाबाड़ी मंदिर में मुख्य पुजारी जादव कुमार राय,सुभाष चन्द्र चौबे,गौतम देवघरिया, हरिहर शास्त्री, केशव पाठक, मृत्युंजय चौबे द्वारा धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराया गया। दुर्गाबाड़ी, लोहरदगा के मुख्य पुजारी जादव कुमार राय ने कहा कि मां विपत्तितारिणी की पूजा करने से सभी विपत्ति दूर हो जाती है। मंदिर में पूजा को लेकर महिलाओं की भीड़ लगी रही। 

पुजारियों ने दोपहर तक कई पाली में पूजा कराया। महिलाओं ने भी मां की पूजा-आराधना कर कथा का श्रवण किया। दोनों मंदिरों में दिनभर पूजा करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। पूजन-आरती के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया और हाथों में रक्षा सूत्र बांधा। पूजन के बाद महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 

आषाढ़ महीने के गुप्त नवरात्र के अवसर पर प्रतिवर्ष भगवती दुर्गा की विपत्तितारिणी स्वरूपा की पूजा होती है। यह पूजा रथ यात्रा के बाद मंगल और शनिवार को होता है, यानी आषाढ़ मास के तृतीय से नवमी तक अथवा घूरती रथ के अंदर विपत्तितारिणी की पूजा का विधान  है। इस पूजा में तेरह लाल धागों में तेरह शुद्ध दुर्बा को 13 गांठ देकर पूजा के उपरांत महिलाएं बायां और पुरुष दायां बाजू में धारण करते हैं।

पूजा के लिए थाली सजाई जाती है। इसमें 13 प्रकार के मिष्ठान, 13 प्रकार के फूल, 13 प्रकार के फल, पान पता में सुपारी के साथ सजाया जाता है। व्रत के एक दिन पहले तमाम व्रती उपवास रहते हैं। निरामिष भोजन करते हैं। पुरोहित जादव राय ने बताया कि जो भी भक्त या श्रद्धालु नियमपूर्वक माता विपत्तितारिणी की पूजा-अर्चना करते हैं, उनके सांसारिक जीवन की समस्त विपत्ति दूर हो जाती है।

​​​​​पूजा के आयोजन में इन लोगों का रहा योगदान

पूजा के आयोजन में श्री दुर्गाबाड़ी कमेटी के अध्यक्ष विजय गोपाल दत्ता, देवाशीष कार, सपन दत्ता, बासुदेव दत्ता, रथीद्र नाथ राय, तापस राय, तन्मय दत्ता, दीनबंधु डे, सोमनाथ दत्ता, अरुण दास शौर्यदीप दत्ता, वीर शिवाजी चौक सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर में अन्य लोगों के पुरोहित सुभाष चंद्र चौबे,अलावा मृत्युंजय चौबे, संतोष मुखर्जी, कमल केसरी, लालमोहन केसरी, नितेश केसरी, बिट्टू विश्वकर्मा, सुकला अधिकारी, विनोती मुखर्जी, सोमा मुखर्जी, पुतुल चटर्जी,नमीता मुखर्जी , बरनाली मुखर्जी, अनिता ओझा, ममता चौबे अंजना गुप्ता, प्रीति केसरी, श्रीनिवास झा, नमिता विश्वकर्मा, गायत्री घोष, सरिता घोष, पूजा मुखर्जी, सुनीता केसरी, हटिया गार्डन काली मंदिर में केशव पाठक जितेंद्र पाठक आदि ने सहयोग किया। पूजा में भाग लेने के लिए लोहरदगा के अलावा रांची और गुमला जिले के लोग भी शामिल हुए। इस मौके पर महिलाओं ने सिंदूर खेला में भी भाग लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,756