श्री शंकर मंडल रांची कोलकाता कावड़ यात्रा के लिये 06 जुलाई को करेगी प्रस्थान
आयो सावण मेलो बाबो मारे हेलो।
बाबाधाम चालो भगतां नै संग लेल्यो।।
टीम एबीएन, रांची। देव आदि देव महादेव बाबा भोलेनाथ का पावन श्रावण मास 11 जुलाई 2025 से आरंभ होने जा रहा है। जैसा कि ज्ञात है सावन में कांवरिया सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर नंगे पांव 110 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्तिथ बाबा धाम मंदिर में जलार्पण करते हैं।
इसी क्रम में श्री शंकर मंडल के श्री बसंत जी मूंधड़ा के नेतृत्व में रांची कोलकाता एवं सिलीगुड़ी से मिलाकर लगभग 50 कांवरिया का समूह 6 जुलाई दिन रविवार को सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान करेगा। यह मंडल विगत 45 वर्षों से से भी अधिक कावड़ यात्रा के लिये जाती है।
सोमवार को उत्तरवाहिनी गंगा से गंगाजल लेकर 11 जुलाई 2025 शुक्रवार को जलार्पण करेंगे। इस 5 दिन की यात्रा में कावड़िया बाबा का ध्यान लगाते हुए भजन कीर्तन, अभिषेक एवम बोल बम का नारा लगाते हुए चलते है।
कांवड़ियों में मनोज काबरा, मनोज पोद्दार, संदीप चितलांगिया, अनिल नारनौली, विकास अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, अखिल पोद्दार, निखिल तनेजा, विकास काबरा, गौरव काबरा, प्रेम अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, शांति बगड़िया, कमल मोदी, शुभम, रोहन, सुनील चौधरी, विकाश लोहिया, मिलन, जय प्रकाश, कृष्णा, मोहित, ऋषभ बाबा को जलार्पण कर बाबा से सुख, शांति, समृद्धि की मनोकामना करेंगे।