भजन- संध्या में- छोटी छोटी गईया छोटे छोटे ग्वाल छोटो सो मेरो मदन गोपाल... मनमोहक भजनों में भक्तगण खूब झूमे
टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 212 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। आज का महाप्रसाद श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के सदस्यों के सौजन्य से आयोजित किया गया।
अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगायी, तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित दो हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में केसरिया खीर, आलू चिप्स का पैकेट का वितरण विशाल जालान के सौजन्य से किया गया।
तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने कृष्ण दरबार में अपने मनमोहक सुमधुर भजनों छोटी छोटी गईया छोटे छोटे ग्वाल छोटो सो मेरो मदन गोपाल..., जब जब तुझे पुकारू मैं मेरे श्याम आ जाता मेरे सामने की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में पांच हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, अंजनी अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मधु जाजोदिया, विशाल जालान, नंदकिशोर चौधरी, सुनील पोद्दार, विष्णु सोनी, संजय सर्राफ,पवन कुमार पोद्दार, मनीष सोनी, महेश वर्मा, धीरज कुमार गुप्ता, परमेश्वर साहू, चंद्रदीप साहू, हरीश कुमार, अशोक ठाकुर, सुधीर कुमार, सत्यम कुमार, आशीष कुमार, सूरज कुमार, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।