रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन कार्यकारिणी की हुई बैठक
प्रतिभा सम्मान समारोह 12 जुलाई को महाराजा अग्रसेन भवन में
6 जुलाई को धनबाद में प्रांतीय अधिवेशन, रांची से बड़ी संख्या में भाग लेंगे सदस्यगण
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई एवं भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किया गया। बैठक में अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।
कोषाध्यक्ष कमलेश संचेती ने जिला मारवाड़ी सम्मेलन के 1 वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 जुलाई को रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन महाराजा अग्रसेन भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह- 2025 का आयोजन करेगा। इस समारोह के लिए विकास अग्रवाल एवं विशाल पाड़िया को कार्यक्रम संयोजक मनोनीत किया गया।
बैठक में 6 जुलाई को धनबाद में आयोजित झारखंड प्रांतीय अधिवेशन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई। जिला महामंत्री विनोद कुमार जैन ने बताया कि 6 जुलाई को धनबाद के राजविलास रिसोर्ट में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन मे नवनिर्वाचित झारखंड के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल पदभार ग्रहण करेंगे। इस अधिवेशन में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ सहित कई गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने रांची से भी अधिक से अधिक संख्या में सदस्यों को प्रांतीय अधिवेशन मे भाग लेने का आग्रह किया। बैठक में मारवाड़ी सम्मेलन का सदस्यता अभियान बृहद स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन संयुक्त महामंत्री कौशल राजगढ़िया ने तथा धन्यवाद- ज्ञापन उपाध्यक्ष रमेश शर्मा ने किया।
उक्त जानकारी देते हुए जिला के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक मे रवि शंकर शर्मा, किशन साबू, पवन कुमार पोद्दार,नरेंद्र गंगवाल, मनोज चौधरी, विनोद कुमार जैन,कौशल राजगढ़िया रमेश शर्मा, अंजय सरावगी, राजेंद्र कुमार केडिया,निर्भय शंकर हरित, प्रमोद शाश्वत, पवन शर्मा, संजय सर्राफ, कमलेश संचेती, महेंद्र जैन,निर्मल बुधिया, अनिल अग्रवाल,ज्योति बजाज, नरेश बंका, विशाल पाड़िया, विजय कुमार खोवाल, विकास अग्रवाल, रमाशंकर बगड़िया, अजय खेतान, राजेश भरतिया, अमित बजाज, आशीष डालमिया, सुमित महलका, सनी टिंबरेवाल, सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।