Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

योग दिवस पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में कराया दिव्यांग प्रभुजनों को योगाभ्यास

योग दिवस पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में कराया दिव्यांग प्रभुजनों को योगाभ्यास
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राधा कृष्ण मंदिर परिसर में दिव्यांग प्रभुजनों को योगाभ्यास कराकर दिया गया स्वस्थ जीवन का संदेश 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सद्गुरु अपना घर आश्रम के 50 से भी अधिक निराश्रित दिव्यांग प्रभुजनों एवं सेवादारों ने भाग लिया। 

इस पुनीत कार्य का संचालन मंदिर के पुजारी अरविंद पांडे जी द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन में सभी को विभिन्न प्राणायामों एवं योगासन का अभ्यास कराया। इस अवसर पर अरविंद पांडे ने उपस्थित निराश्रित जनों को योग के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास मानसिक एवं शारीरिक दोनों ही स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। 

विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए योग न केवल शरीर को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति एवं आत्मबल में भी वृद्धि करता है। कार्यक्रम के दौरान अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति जैसे प्राणायामों के साथ-साथ ताड़ासन, वज्रासन, और सरल ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया गया। प्रभुजनों ने पूरे उत्साह से योग किया और अंत में सामूहिक शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 

कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों को फल, चना एवं जल प्रदान किया गया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि यह आयोजन इस बात की जीवंत उदाहरण है कि समाज में सेवा और समर्पण की भावना से हर वर्ग के लोगों तक स्वस्थ और आत्मिक उन्नति के साधन पहुंचा जा सकते हैं। 

रोजाना योग करने से शारीरिक और मानसिक रूप से कई फायदे होते हैं योग करने से तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं उन्होंने बताया कि अपना घर आश्रम में सभी निराश्रित दीनबंधुओं को रोजाना योगाभ्यास कराया जाता है। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,651