Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

15 से 21 जून तक राज्य योग केंद्र योग सप्ताह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
15 से 21 जून तक राज्य योग केंद्र योग सप्ताह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आयुष निदेशालय, राज्य योग केंद्र योग सप्ताह का आयोजन 15 से 21 जून तक कर रहा है, जिसके प्रथम दिन रन फॉर योगा का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत राज्य योग केंद्र, रांची से हुई।

मौके पर सीमा उदय पुरी (आयुष निदेशक), डॉ कृष्ण कुमार (उप निदेशक, आयुर्वेद) डॉ अशोक पासवान (उप- निदेशक होम्योपैथ), डॉ फजुलुस शमी (चिकित्सा पदाधिकारी), डॉ उमेश चंद्र भास्कर (प्रभारी पदाधिकारी) गणमान्य पदाधिकारियों, कर्मचारियों, योग अभ्यासियों एवं अन्य लोगों की उपस्थिति थी।

रन फॉर योगा राज्य केंद्र से शुरू होकर अलबर्ट एक्का चौक से होते हुए राम मंदिर, सेंट जेवियर कॉलेज, मिशन चौक से होते हुए प्लाजा चौक से वापस राज्य योग केंद्र में समाप्त हुई। रन फॉर योगा का संचालन राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षिका डॉ अर्चना कुमारी ने किया। 

रन फॉर योगा में  लगभग 250 लोगों की उपस्थिति थी जिसमें पुरुषों, विद्यार्थियों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में राज्य केंद्र में योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया।

योग सप्ताह के अन्य दिनों में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, योग सत्र के अलावा अन्य कई कार्यक्रमों का आयोजन राज्य केंद्र में होगा। योग सप्ताह का समापन 21 जून 2025 को होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,367