Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री राधा-कृष्ण मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद में 3,000 से भी अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

श्री राधा-कृष्ण मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद में 3,000 से भी अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन

मंदिर में 7 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन 

भजन संध्या में मनमोहक भजनों में भक्तगण खूब झूमे 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 210वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा महाप्रसाद डूंगरमल अग्रवाल, संतोष देवी अग्रवाल ने अपनी पोती सान्वी एवं मेहल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर उनके परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया। 

अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने लगायी। तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित 3 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में केसरिया खीर, पुड़ी आलू चना सब्जी, जीरा राइस चिप्स आदि का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने कृष्ण दरबार में अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। 

श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे 7 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। 

आज मंदिर में रांची के अलावे झारखंड के कई जिलों से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर का दर्शन किये तथा श्रद्धालुगण भव्य आकर्षक एवं अनूठा मंदिर को देखकर मंत्र मुग्ध होकर उत्साहित हो रहे थे। 

मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, अंजनी अग्रवाल, संजय सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, मधु जाजोदिया, विशाल जालान, नंदकिशोर चौधरी, सुनील पोद्दार, अनिल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, विष्णु सोनी, पवन कुमार पोद्दार, अजय राय, मनीष सोनी, महेश वर्मा, धीरज कुमार गुप्ता, परमेश्वर साहू, चंद्रदीप साहू, हरीश कुमार, अशोक ठाकुर, सुधीर कुमार, सत्यम कुमार, आशीष कुमार, सूरज कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,022