टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) ने रविवार को ताड़ पत्ते से निर्मित 100 हाथ पंखों का वितरण रांची शहर के विभिन्न स्थानों पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ केंद्र, रातू से किया गया।
स्वास्थ केंद्र में ईलाज करवा रहे रोगी एवं उनके परिजनों को ताड़ पत्ते से निर्मित हाथ पंखे दिये गये। इसके पश्चात ठाकुरगांव रोड स्थित काली मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र में सब्जी एवं फल विक्रेता बंधुओं को हाथ पंखा दिया गया। कार्यक्रम के अंत में रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर एवं साईं मंदिर परिसर में बैठे असहाय एवं जरूरतमंद लोगों भी हाथ पंखे दिये गये।
इस कार्यक्रम को श्री सर्वेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्वस्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो जनकल्याण के अनेक कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहती है।
आज का हाथ पंखा वितरण इस वर्ष का दूसरा चरण था। पहले चरण में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची रविवार को किशोरगंज चौक, पहाड़ी मंदिर परिसर, श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर धुर्वा इत्यादि स्थानों में आयोजित किया गया था।
इस चिलचिलाती गर्मी में इन जरूरतमंद लोगों को यह हाथ पंखा अवश्य ही इस असहाय गर्मी से राहत देगा। कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची की ओर से रंजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, सौरभ राज, ऋषभ सिंह, यदुनाथ शाहदेव इत्यादि शामिल हुए।