- लोहरदगा शक्तिपीठ में गायत्री जयंती, गंगा दशहरा, महाप्रयाण दिवस, यज्ञ, अखंड जप उत्साहपूर्वक व हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ रांची। गायत्री परिवार जिला लोहरदगा में गायत्री जयंती, गंगा दशहरा, महाप्रयाण दिवस बड़े धूमधाम और हर्षोउल्लास पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस निमित विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए। गायत्री जयंती के पूर्व शंध्या में 12 घंटे का अखण्ड जप गायत्री शक्तिपीठ लोहरदगा में संपन्न हुआ।
गायत्री जयंती के दिन 5 कुण्डीय महायज्ञ हुआ। इसी दिन सिठियो नदी में भव्य गंगा आरती भी संपन्न हुआ। गायत्री परिवार के नैष्ठिक परिजनों ने पूज्य गुरुदेव और माताजी के युग निर्माण योजना और विचार क्रांति अभियान को सफल बनाने तथा मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण के सपने को साकार रूप देने के लिए अपने दिक्षा व संकल्प को याद किया।
सभी कार्यक्रमों में परिजनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। प्रखंडों के परिजन भी सक्रिय रहे। उक्त जानकारी लोहरदगा गायत्री परिवार, शक्तिपीठ के जिला समन्वयक अनिल कुमार साहु ने दी।