Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

चांदन द्वादशी पर श्याम बाबा को लगा खीर चूरमा का भोग

चांदन द्वादशी पर श्याम बाबा को लगा खीर चूरमा का भोग
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मंडल, रांची द्वारा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में आज दिनांक 7 जून 2025 को खाटू नरेश श्याम बाबा को चांदन द्वादशी के पावन अवसर पर संध्या 6:30 से 9 बजे तक श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया।  

आज के भोग के मुख्य यजमान रमेश बंका ने अपने पूरे परिवार के साथ जिनमें सुरेश बंका, नरेश बंका, अनामिका बंका, आशा बंका, पदमा बंका, नीरज बंका, अभिषेक बंका ने श्याम बाबा को खीर चूरमा का भोग अर्पित किये। 

सर्वप्रथम मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका एवं गोयल परिवार द्वार गणेश पूजन कर मंदिर में विराजे वीर बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी पूजन कर विभिन्न प्रकार के फल एवं मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमे का भोग अर्पित किया। मौके पर पूरा मंदिर परिसर हारे के सहारे की जय लखदातार की जय जयकारों के गूंज उठा। 

द्वादशी के दिन श्री श्याम प्रभु का प्रिय भोग खीर चूरमा को लेने भक्तगण कतारबद्ध होकर प्राप्त कर रहे थे साथ ही श्री श्याम मण्डल के कार्यकर्ता आए हुए भक्तजनों को शुद्ध पिय जल का वितरण कर रहे थे तथा उनके चरण पादुका को रखने की उत्तम व्यवस्था बना हुआ था। आज के खीर चूरमा का भोग श्री श्याम मन्दिर में ही निर्मित किया गया तथा 350 से ज्यादा भक्तजनों प्रसाद प्राप्त किया। 

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश सारस्वत, प्रियांश पोद्दार, विकास पाड़िया, मनोज ढांढनीयां, नितेश लखोटिया, का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन मार्ग, रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,467