टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मंडल द्वारा कल दिनांक 6 जून 2024 को अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी उत्सव आयोजित किया जायेगा, जिसमें श्री श्याम प्रभु का भव्य शृंगार, ज्योत, भोग, संगीतमय संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा।
7 जून 2024 को चांदनी द्वादशी पर रमेश बंका एवं उनके परिवार संध्या 6:30 बजे श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित कर भक्तों के बीच बांटा जायेगा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ, रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।