- विश्व हिंदू परिषद प्रताप नगर की ओर रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में स्वास्थ जांच सेवा शिविर
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में विश्व हिंदू परिषद प्रताप नगर की ओर से रविवार को रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में स्वास्थ जांच सेवा शिविर लगाया गया।
इसमें प्रताप नगर के विशेष संपर्क प्रमुख डॉक्टर रोहित अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोगों का बीपी, शुगर और ऑक्सीजन के मात्रा की जांच की गई और उन्हें उचित सलाह और व्यायाम की सलाह दी गई। इस दौरान कई लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी।