टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) ने रविवार को ताड़ पत्ते से निर्मित 180 हाथ पंखों का वितरण रांची शहर के विभिन्न स्थानों पर किया। कार्यक्रम की शुरुवात किशोर गंज चौक से किया गया। चौक पर सब्ज़ी एवं फल विक्रेता तथा साइकिल रिक्शा चालक बंधुओं को हाथ पंखा दिया गया।
इसके पश्च्यात पहाड़ी मन्दिर के मुख्य द्वार एवं श्री जग्गनाथ मंदिर परिसर, धुर्वा में बैठे असहाय एवं जरूरतमंद लोगों हाथ पंखे दिए गये। उसके उपरान्त हटिया रेलवे स्टेशन के बाहर एवम धुर्वा बाजार के निकट भी हाथ पंखों का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम को श्री सर्वेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्वस्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो जनकल्याण के अनेक कार्यक्रम लगातार करती रहती है। पिछले महीने संस्था द्वारा पंछी को दाना- पंछी को पानी जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत सकोरा (मट्टी का बर्तन) एवं दाना का पैकेट वित्रित किया गया था। आने वाले वर्षा ऋतु में शाखा द्वारा सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं वृक्षवितरण कार्यक्रम भी वृहद स्तर पर किया जाएगा।
इस चिलचिलाती गर्मी में अपने जीवनयापन के लिए इस धूप में बैठे जरूरतमंद लोगों को यह हाथ पंखा अवश्य ही इस असहाय गर्मी से राहत देगा। कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची की ओर से समरेन्द्र सिंह, राधा मोहन मिश्रा, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, सौरभ राज, सागर सिंह, यदुनाथ शाहदेव इत्यादि शामिल हुए।