Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में बजरंग दल के प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में बजरंग दल के प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले के शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में बजरंग दल के प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र संगठन मंत्री श्री आनंद पांडे ,बजरंग दल क्षेत्र संयोजक श्री जन्मेजय कुमार, क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख श्री उपेंद्र कुशवाहा ,प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ,प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो  ने भारत माता एवं श्री रामदरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल कर  किया। वर्ग में झारखंड के सभी जिलों से प्रशिक्षणार्थी इस वर्ग में भाग ले रहे हैं जिन्हें राष्ट्र, धर्म और समाज के हित में कार्य करने के लिए शारीरिक और बौद्धिक रूप से निपुण बनाया जाएगा।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक श्री जन्मेजय कुमार ने कहा बजरंग दल इस राष्ट्र का बल है जिसकी स्थापना हिंदू धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए की गई है। सेवा, सुरक्षा और संस्कार बजरंग दल का मुख्य ध्येय है। श्री रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में बजरंग दल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

वर्ग के उद्घाटन कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री श्री देवी सिंह ,प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख श्री जुगल किशोर प्रसाद, बजरंग दल प्रांत सहसंयोजक श्री जनार्दन पांडे , प्रचार प्रसार प्रमुख श्री प्रकाश रंजन, प्रचार प्रसार प्रांत टोली के श्री अमरनाथ ठाकुर, लोहरदगा जिलाध्यक्ष श्री रितेश जायसवाल, जिला मंत्री श्री रंजीत साहू, द्वारिका प्रसाद ,श्री मनीष बाबू, श्री मुकेश सिंह , कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रचार प्रसार प्रांत प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,518