Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

धन धन हमारे भाग घर आया पीर मेरा....

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धन धन हमारे भाग घर आया पीर मेरा....
विज्ञापन
  • श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप के आगमन पर धन धन हमारे भाग घर आया पीर मेरा.... शबद गायन से गूंज उठी कृष्णा नगर कॉलोनी

टीम एबीएन, रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, रातु रोड में आज 25 मई, रविवार को टाटानगर से पुष्प से सुसज्जित वाहन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप लाया गया। गुरु नानक सत्संग सभा के तत्वाधान में गुरुनानक सेवक जत्था के श्रद्धालु मनीष मिढ़ा के नेतृत्व में कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को टाटानगर से रांची ले आने के लिए दोपहर बारह बजे चार पहिया वाहनों से रवाना हुए।

जिसमें कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पांच विरध (वृद्ध) स्वरूप और संची साहिब को पुष्प से सज्जित वाहन में विराजमान कर सड़क मार्ग से टाटानगर स्थित टेल्को गुरुद्वारा साहिब ले जाया गया और यह स्वरूप धर्म प्रचार समिति, अकाली दल, जमशेदपुर को सौंप दिया गया। वहां लंगर छकने के बाद वाहेगुरु जी से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के नये पावन स्वरूप को सड़क मार्ग द्वारा रांची ले आने की अरदास हुई।

तत्पश्चात वहां से शाम छह बजे जत्था रांची के लिए रवाना हुआ। यह जत्था रात नौ बजे कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित नानक चंद जी अरोड़ा के चौक पहुंचा और वहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पांच पावन स्वरूप के स्वागत में पहले से ही स्त्री सत्संग सभा की कीर्तन मंडली के सदस्य शबद गायन कर रहे थे। पावन स्वरूप के पहुंचते ही वहां पर मौजूद लगभग पंद्रह सौ श्रद्धालुओं ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल का जयघोष कर श्री पावन स्वरूप का श्रद्धाभाव से स्वागत किया और नगर कीर्तन निकाल कर पुष्प वर्षा और शबद गायन करते हुए गुरुद्वारा साहिब तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अगुवाई की.


कीर्तन मंडली की शीतल मुंजाल,गीता कटारिया,इंदु पपनेजा,नीता मिढ़ा,मंजीत कौर,रेशमा गिरधर,बबीता पपनेजा,सुंदर दास मिढ़ा,सुरजीत मुंजाल,रमेश पपनेजा एवं इंदर मिढ़ा ने रास्ते भर " ...." एवं " दर्शन देख जीवां गुरु तेरा पूरण करम होये प्रभु मेरा...." तथा " आज्ञा भई अकाल की तबै चलायो पंथ,सब सिखन को हुकुम है गुरु मानयो ग्रंथ...." जैसे कई शबद गायन कर कृष्णा नगर कॉलोनी को भक्तिमय कर दिया.सभी महिला श्रद्धालु सफेद सलवार कमीज और केसरिया दुपट्टाऔर पुरुष श्रद्धालु सफेद कुर्ता पायजामा पहन कर नगर कीर्तन में शामिल हुए. पावन स्वरूप के गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर सत्संग सभा द्वारा सजाए गए विशेष दीवान में हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी ने " धन धन हमारे भाग घर आया पीर मेरा......" एवं " जे होवै भाग ता दरसन पाईऐ आपि तरै सभ कुटम्ब तराईऐ...."  शबद गायन कर गुरु ग्रंथ साहिब जी की महिमा का गुणगान किया.जानी जिवेंदर सिंह जी द्वारा अरदास,हुकुमनामा के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को सुखासन कराया गया.कढ़ाह प्रशाद वितरण के साथ कार्यक्रम की समाप्ति रात 10:30 बजे हुई.मंच संचालन मनीष मिढ़ा ने किया.सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप के आगमन की समूह साध संगत को बधाई दी. इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर चलाया गया .
आज के कार्यक्रम में सुरेश मिढ़ा,हरगोबिंद सिंह,लेखराज अरोड़ा,महेश सुखीजा,प्रेम मिढ़ा,नरेश पपनेजा,चरणजीत मुंजाल,अशोक गेरा,सुभाष मिढ़ा,हरजीत बेदी,हरविंदर सिंह हन्नी,मोहन लाल अरोड़ा,नीरज गखड़, अश्विनी सुखीजा,रमेश गिरधर,सागर थरेजा,मोहन काठपाल,जीवन मिढ़ा,अनूप गिरधर,बिनोद सुखीजा,हरीश मिढ़ा,इंदर मिढ़ा,रमेश पपनेजा,नानक चंद अरोड़ा,महेंद्र अरोड़ा,राजकुमार सुखीजा,बसंत काठपाल,लक्ष्मण अरोड़ा,पंकज मिढ़ा,आशु मिढ़ा,नवीन मिढ़ा,पवनजीत सिंह खत्री,पुरुषोत्तम सरदाना,अमरजीत सिंह मुंजाल,राजेंद्र मक्कड़,नीरज सरदाना,ईशान काठपाल,किशन गिरधर,सूरज झंडई, करण अरोड़ा,इनीश काठपाल,कुणाल चूचरा,कमल मुंजाल,उमेश मुंजाल,राकेश गिरधर,रमेश तेहरी,कमल धमीजा,अजय मुंजाल,जय गाबा,पीयूष थरेजा,जसवंत चूचरा,मनीष मल्होत्रा,पीयूष मिढ़ा, मनोहरी काठपाल,बबली दुआ, तीर्थी काठपालिया,शीतल मुंजाल,मनजीत कौर,हरजिंदर कौर,बिमला मिड्ढा,रमेश गिरधर,रेशमा गिरधर, नीता मिड्ढा,ममता थरेजा,नीतू किंगर, इंदु पपनेजा,दुर्गी देवी मिड्ढा, खुशबू मिड्ढा,आशा मिड्ढा,एकता मिड्ढा,गूंज काठपाल,रश्मि मिड्ढा,उषा झंडई,बबीता पपनेजा, पूनम मुंजाल, किरण अरोड़ा,बंसी मल्होत्रा,श्वेता मिड्ढा,अमर मुंजाल,अंजू धमीजा,किरण मक्कड़,जसवीर मुंजाल,सुषमा गिरधर,अमर बजाज,रजनी तेहरी,अंजू काठपाल, रजनी मक्कड़, मीडिया प्रभारी, नरेश पपनेजा (8709349310) भी थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,931