Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने दो स्थानों पर लगाया स्थायी प्याऊ

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने दो स्थानों पर लगाया स्थायी प्याऊ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने दो स्थानों पर ठंडे पानी की मशीन की व्यवस्था की। प्याऊ लगाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गर्मी में राहत मिल सके एवं उन्हें शुद्ध स्वच्छ एवं ठंडा पानी मिल सके। पहले प्याऊ एलईबीबी हाई स्कूल लगाया गया, जिसका उद्घाटन उषा अग्रवाल से कराया गया। 

दूसरा प्याऊ हिंदपीड़ी फर्स्ट स्ट्रीट स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय में लगाया गया, जिसका उद्घाटन सुनीता सरावगी एवं सुनील सरावगी ने किया। मौके पर स्कूल के बच्चों ने सुंदर भजन एवं गाना गाकर एवं शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ को और सुनीता सरावगी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

स्कूल के प्रधानाचार्य ने इस नेक कार्य के लिए सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थाई प्याऊ लगने से सभी को शुद्ध जल हमेशा मिल सकेगा उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है जल है तो कल है।  उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष मधु सराफ, निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष गीता डालमिया, अंशु नेवटिया, नैना मोर, प्रांतीय उपाध्यक्ष अलका सरावगी, उर्मिला पाड़िया, बिना मोदी, कुसुम पटवारी, सरिता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, मंजू तुलस्यान, रीना सुरेखा, नूपुर सरावगी, के अलावे अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,586