Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

पंछी को दाना- पंछी को पानी : जन जागरूकता अभियान का आयोजन

पंछी को दाना- पंछी को पानी : जन जागरूकता अभियान का आयोजन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) ने रविवार को मोरहाबादी मैदान स्थित आक्सीजन पार्क के मुख्य द्वार पर पंछी को दाना - पंछी को पानी - जन जागरूकता अभियान - वर्ष 2025 के दूसरे चरण का आयोजन किया। 

कार्यक्रम प्रात: 7 बजे शुरू किया गया जिसके तहत लोगों के बीच 250 सकोरा (मट्टी का बर्तन) एवं दाना का पैकेट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया ताकी इस भीषण गर्मी में पक्षियों को पीने का पानी एवं दाना मिल सके साथ ही उनके प्राणों की रक्षा हो सके। 

लोगों को कार्यक्रम के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया कि प्रकृति के संतुलन में पक्षियों का अहम योगदान है। उनके रक्षार्थ यदि हम अभी जागरूक नहीं हुए तो वह दिन दूर नही जब पक्षी केवल किताबों एवम चित्रों तक सिमट कर रह जायेंगे। पक्षी हमारे बीच से विलुप्त न हो जाये और इस भीषण गर्मी से उनके प्राणों के रक्षार्थ यह पंछी को दाना - पंछी को पानी कार्यक्रम लोगों को जागरूक करने का एक अनूठा पहल है।

कार्यक्रम में लोगों के बीच लगभग 250 सकोरा एवं दाना के पैकेट को वितरित कर उनसे निवेदन किया गया कि अपने घरों के छत एवं आंगन पर इसमें पानी भर कर रखें और साथ ही पक्षियों के खाने के लिए दाना भी दें।  इसके पूर्व इस कार्यक्रम के पहले चरण में किशोर गंज रोड न. 1 स्थित एल. पी. पब्लिक स्कूल के बच्चों के बीच 200 सकोरा एवं दाना के पैकेटों का वितरण किया जा चुका है।

आज के कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह-  शाखा रांची की ओर से विभूति शंकर सहाय, हेमन्त नाथ शाहदेव, नवल किशोर सिंह, राधा मोहन मिश्रा, मानन्द सिंह, अभिजीत रौनियार, सुचित्रा शाहदेव, रचना रौनियार, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, अंजनी सिंह, रोहित कुमार सिंह, द्वेद नाथ शाहदेव, समुद्र नाथ शाहदेव, सौरभ राज, शांभवी शाहदेव, मानवेन्द्र नाथ शाहदेव, अक्षत नाथ शाहदेव शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,296