Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

समर्पण ने किया पक्षियों को दाना-पानी देने की अपील

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
समर्पण ने किया पक्षियों को दाना-पानी देने की अपील
विज्ञापन
  • समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने रांची के मोराबादी कुसुम विहार में चलाया पक्षी बचाओ अभियान, की बेजुबान प्राणियों को दाना-पानी देने की अपील 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए मोरहाबादी कुसुम विहार रोड नंबर 4 में बेजुबान पक्षियों के रक्षा के लिए पक्षी बचाओ अभियान कार्यक्रम आज आयोजित किया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चों के अलावा उनके अभिभावकों को इस भीषण गर्मी में पक्षियों सहित अन्य बेजुबान प्राणियों को दाना पानी देने की अपील भी की गयी।

मौके पर बच्चों एवं उनके अभिभावकों के बीच पक्षियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए सिकोरे बांटे गये। साथ ही साथ यह संकल्प दिलाया गया कि सब अपने-अपने घरों पर सिकोरे रख कर पक्षियों को दाना पानी देकर उनकी रक्षा करने में अपना योगदान देंगे।

विज्ञापन