Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

सीता नवमी पर राजधानी में हुई विशेष पूजा-अर्चना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीता नवमी पर राजधानी में हुई विशेष पूजा-अर्चना
विज्ञापन
  • सीता नवमी मां जानकी के प्राकट्य दिवस पर श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ विशेष पूजा-अर्चना एवं महा आरती का आयोजन  
  • भजन- कीर्तन में खूब झूमे श्रद्धालु 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम के श्री राधा- कृष्ण मंदिर मे सीता नवमी व मां जानकी प्राकट्य दिवस के अवसर पर विशेष पूजा- अर्चना भव्य भजन कीर्तन, महाभोग एवं महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में ट्रस्ट द्वारा  भगवान श्री राज श्याम जी एवं माता सीता का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया तथा पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना एवं आरती की गई। 

मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भोग का वितरण किया गया। तत्पश्चात  भजन- कीर्तन के कार्यक्रम में सांस्कृतिक परिषद रांची के महिलाओं द्वारा श्री राम सीता एवं श्री राधा कृष्ण पर समर्पित गाये मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक परिषद द्वारा सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम मे रहे मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रित प्रभु जी एवं आश्रम में रह रहे हैं उनकी सेवा करने वाले सेवादार साथियों को अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद खिलाया गया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी मनाया जाता है। 

इस दिन को देवी सीता के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। सीता नवमी  धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन व्रत रखने से दांपत्य जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है माता सीता को आदर्श पत्नी और नारीत्व का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व हमें माता सीता के आदर्शों का पालन करने की प्रेरणा देता है और हमारे जीवन में सुख शांति और समृद्धि की कामना करता है। 

इस अवसर पर विजय अग्रवाल, डुंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, संजय सर्राफ, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी,पवन पोद्दार, विशाल जालान, शिव भगवान अग्रवाल, प्रेमचंद श्रीवास्तव, सुरेश मलिक,विधा देवी अग्रवाल, रानी लाभ, ममता शरण, सुधा मलिक, रानी दास, अनुपमा रंजन, श्वेता किरण, निर्मला किरण, कविता मलिक, पुष्पा लाभ, मनीषा प्रसाद, संध्या देवी, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,967