Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची ने पिस्का मोड़ और बजरा चौक पर किया नि:शुल्क प्याऊ सेवा का शुभारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची ने पिस्का मोड़ और बजरा चौक पर किया नि:शुल्क प्याऊ सेवा का शुभारंभ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) ने आज अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर पिस्का मोड़, रांची पर गुरु कृपा बिल्डिंग में स्थित स्थायी प्याऊ की उन्नीसवीं वर्षगांठ मनाकर लोगों के सेवा हेतु सुपुर्द किया गया। 

श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची द्वारा संचालित यह नि:शुल्क प्याऊ सेवा 2006 में अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर शुरू किया गया था। तब से यह प्याऊ प्रत्येक वर्ष लोगों की सेवा में समर्पित है। प्याऊ के उन्नीसवीं वर्षगांठ को मनाने के लिए शाखा के लोग प्रात: 7 बजे प्याऊ स्थल पर एकत्रित हुए एवं विधिवत आरती पूजन के साथ कार्यक्रम को सम्पन्न किया। 

इसके उपरांत बजरा चौक स्थित गौरी मेडिकल हॉल पर एक नि:शुल्क प्याऊ सेवा का शुभारम्भ किया गया। प्रात: 8 बजे शाखा के सदस्य स्थल पर एकत्रित हुए एवं विधिवत आरती पूजन कर प्याऊ की शुरुआत की गयी। ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची द्वारा इन दो नि:शुल्क प्याऊ के अलावा और दो प्याऊ अभी तक लगाया जा चुका है जो कि किशोर गंज चौक (प्रीति स्वीट्स के बगल में) एवं अशोक नगर (आईडीबीआई बैंक के पास) में स्थित है। 

इन नि:शुल्क प्याऊ के माध्यम से इस भीषण गर्मी में लोगों को पीने के लिए स्वछ एवं शीतल जल की व्यवस्था की गई। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी इन नि:शुल्क प्याऊ सेवा को ग्रीष्म ऋतु के समाप्ति तक रोजाना चलाया जायेगा।  

आज के कार्यक्रम के कुशल आयोजन में राधेश्याम सिंह, शशिभूषण मिश्रा, सुनील साहू, प्रमोद कुमार सोनी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में आशुतोष कुमार, विक्रांत सिंह, गणेश प्रसाद गुप्ता, आकाश सोनी, उमाशंकर नन्द, गंगाधर नाथ शाहदेव, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, अर्जुन भगत, यदुनाथ शाहदेव इत्यादि शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 92,426