Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनी वरूथिनी एकादशी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनी वरूथिनी एकादशी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 24 अप्रैल 2025 को वरुथिनी एकादशी पर्व अत्यंत श्रद्धा भाव व भक्तिमय वातावरण में आयोजित किया गया। सनातन धर्म में एकादशी का अत्यन्त महत्व होने के कारण प्रात: से ही श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए भक्तगण आतुर थे। 

प्रात: श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर लाल गुलाब - जूही - बेला - रजनीगंधा के ताजे और खुशबूदार फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर में विराजमान शिव परिवार एवं हनुमान जी का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया।  

रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के बीच श्री श्याम नाम की दिव्य ज्योति प्रज्वलित की गई । मनोवांछित मनोकामना के साथ भक्तगण कटारब्रध होकर दिव्य ज्योत में आहुति प्रदान कर रहे थे ।  

  1. खूब सज्यो दरबार खाटू वाले को 
  2. हम आज सभी मिलकर तेरी रात जगाएंगे 
  3. हमें तो जो भी दिया श्याम बाबा ने दिया 
  4. श्याम बाबा को श्रृंगार मन भाव  
  5. बस इतनी तमन्ना है हे श्याम तुम्हें देखूं 

इत्यादि भजनों की लय पर भक्तगण भावविभोर हो श्याम नाम की मस्ती लूट रहे थे। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान - फल - मेवा व केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया।  रात्रि 1 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ आज का कार्यक्रम का समापन किया गया। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, गोपी किशन ढांढनिया, चन्द्र प्रकाश बगला, नितेश केजरीवाल, मनोज ढांढनिया, प्रियांश पोद्दार, केशव सारस्वत, प्रदीप अग्रवाल, मधुसूदन सारस्वत का विशेष योगदान रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के श्री श्याम मंडल मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,629