सदगुरू कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) में रह रहे एक निराश्रित को उनके परिवार से मिलाया गया
टीम एबीएन, रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट के अन्तर्गत काम कर रही समाजिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम पुंदाग में चल रहे सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम ( सत्य-प्रेम सभागार) में रह रहे मंदबुद्धि दिव्यांग प्रभु जी लोगो की नि:शुल्क सेवा संस्था के द्वारा 6 जनवरी 2024 से लगातार जारी है।
अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि आश्रम में रह रहे 1 निराश्रित जिसका नाम राजेश यादव है वह 16 जुन 2024 को सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में लाये गये थे।वह अपनी याददाश्त खो चुके थे उन्हे कुछ भी याद नही था उनका समुचित इलाज शहर के जाने माने न्यूरो सर्जन डॉ एच.पी. नारायण की देखरेख में चल रहा था।
उनके प्रयास से राजेश यादव की याददाश्त 24 मार्च 2025 को वापस आ गई और वह अपने घर जाने की जिद करने लगा उसने अपने घर का पता संस्था के पदाधिकारीयों एव उनकी देखभाल करने वाले सेवादार साथीयों को दी उसके बाद आश्रम के सेवादार साथियों ने उसके बताये पते पर खोजबीन कर उसके परिवार के लोगो का पता किया। उसके बाद राजेश यादव को पटना सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम भेजा गया।
वहा के सेवादार साथी रंजीत कुमार उसको बुधवार 23 अप्रैल 2025 को उसके घर सिवान गांव शेखपुरा थाना बड़हरिया ले जाकर उसको उसके परिवार से मिलाया। प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि अभी सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में 37 दिव्यांग व निराश्रितों दीनबंधुओं का समुचित देखभाल एवं बेहतर सेवा की जा रही है।