Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

भारत के विरुद्ध पाक जिहादी युद्ध का कठोरतम जवाब जरूरी : विहिप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भारत के विरुद्ध पाक जिहादी युद्ध का कठोरतम जवाब जरूरी : विहिप
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत एवं प्रदेश मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र  ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुई भीषण आतंकी घटना की निंदा करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि इस्लामिक जिहादी पाकिस्तान व उसके कश्मीरी स्लीपर सेल के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित कर घाटी में पुन: सिर उठाने का दुस्साहस करने वाले मजहबी आतंकवाद का समूल नाश हो।  

उन्होंने कहा है कि कश्मीर घाटी के पहलगाम में जिस प्रकार पर्यटकों का धर्म पूछकर, आईडी चेक कर, जब यह सुनिश्चित हो गया कि वे मुस्लिम नहीं है, उनका नरसंहार किया गया, घोर निंदनीय है। इस अमानवीय घटना पर संपूर्ण देश स्तब्ध व आक्रोशित है। 

यह साफ दिखाई दे रहा है कि 1990 के आतंकवाद के दिनों की वापसी का दुस्साहस हो रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के स्लीपर सेल आज भी मौजूद हैं जो पाकिस्तान के इशारे पर कभी भी आतंकवाद के इन घृणित घटनाओं को करने के लिए तत्पर रहते हैं।  

विहिप नेताओं ने यह भी कहा कि यह कोई सामान्य आतंकवादी घटना नहीं अपितु, पाकिस्तान का भारत के विरुद्ध खुले युद्ध की घोषणा है। इसका जवाब भारत सरकार को उतनी ही शक्ति से देना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आतंकवाद के दिन दोबारा लौटने ना पाये। 

कुछ लोग कहते हैं कि आतंकवादी का कोई धर्म नहीं होता लेकिन उसका मजहब अवश्य होता है, वह इस घटना में साफ दिखाई देता है। पूरा देश आक्रोशित है तथा इस नृशंस एवं अमानवीय घटना की निंदा कर रहा है। 

इस घटना पर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल के कार्यकर्ता 25 अप्रैल 2025 को पूरे राज्य में जिला केंद्र एवं प्रखंड स्तर पर आक्रोश प्रदर्शन  तथा घटना में मारे गये निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।

विज्ञापन