Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 425
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

इस साल आसान होगी अमरनाथ यात्रा, जानें कैसे...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
इस साल आसान होगी अमरनाथ यात्रा, जानें कैसे...
विज्ञापन
  • अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरी
  • इस साल यात्रा होगी आसान, मिलेगी खास सुविधा

एबीएन सोशल डेस्क। श्री अमरनाथ शुरू होने वाली है जिसके चलते तीर्थयात्रा की तैयारियां जोरों से चल रही है। प्रशासन द्वारा श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की जा रही है। जिला उपायुक्त डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की गई।

इस साल की अमरनाथ यात्रा में क्या है खास

इस साल, श्रद्धालुओं के लिए यात्रा खास होने वाली है। आपको बता दें कि इस बार रेल मार्ग का विकल्प भी उपलब्ध होगा , जिससे यात्रा और भी सरल हो जाएगी। ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना पूरी हो चुकी है और इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा जल्द की जाएगी।

इसके इलावा यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा के लिए बिजली, पानी, सफाई, आपदा न्यूनीकरण, चिकित्सा सुविधाओं आदि का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा, यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था को भी बेहतर बनाने की निर्देश दिए गए हैं, जिसमें मोबाइल शौचालय और स्नानघरों की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का उल्लेख है।

यात्रा में सेवाएं देने वालों का पंजीकरण भी शुरू कर दिया गया है, जिससे पिट्ठू, पालकी और घोड़े वालों को पहले से रजिस्टर किया जा सके। इस प्रकार की तैयारियों से आशा है कि तीर्थयात्रा का अनुभव श्रद्धालुओं के लिए शांत और सुविधाजनक होगा।

विज्ञापन