Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

कल सुबह आठ बजे जैन श्वेतांबर मंदिर डोरंडा से निकलेगी शोभायात्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कल सुबह आठ बजे जैन श्वेतांबर मंदिर डोरंडा से निकलेगी शोभायात्रा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेतांबर संघ महावीर जयंती की शोभायात्रा जैन श्वेतांबर मंदिर डोरंडा से दिनांक 10 अप्रैल 25 को सुबह 8 बजे धूमधाम से निकाली जायेगी। भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 10/4/2025 दिन गुरुवार को सुबह 8 बजे जैन श्वेताम्बर मंदिर डोरंडा से भगवान की शोभायात्रा धूमधाम गाजे बाजे के साथ निकलेगी, जो तुलसी चौक, मेकॉन चौक, हाई कोर्ट होते हुए वापस 10 बजे मंदिर पहुंचेगी। 

तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे से किया गया है और 1 बजे से स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम है। समाज के अध्यक्ष संपत लाल रामपुरिया एवं बिमल दस्साणी, सुभाष बोथरा, अमरचंद बैंगानी के द्वारा समाज के सभी लोगों को समय से पहुंच कर कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। उक्त जानकारी अध्यक्ष संपत लाल रामपुरिया,  बिमल दस्साणी, सुभाष बोथरा और अमरचंद बैंगानी ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,999