Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनी कामदा एकादशी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनी कामदा एकादशी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनांक 08 अप्रैल 2025 को कामदा एकादशी उत्सव अत्यन्त भक्तिमय  वातावरण में आयोजित किया गया। प्रात: काल से भक्तों की भीड़ श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। 

मौके पर प्रात: श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनकर कर विभिन्न ताजे खुभुदार फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया साथ ही मन्दिर में विराजमान शिव परिवार एवं बजरंगबली का भी विशेष श्रृंगार किया गया। वरदानी शीश का भव्य दर्शन कर भक्तगण अत्यन्त भाव विभोर हो रहे थे। रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु के जयकारों के साथ पावन ज्योत प्रज्वलित की गयी। श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा गणेश वन्दना के साथ संगीतमय संकीर्तन की शुरूवात की गयी। 

कार्यक्रम के दौरान हम आज सभी मिलकर तुम्हें भजन सुनाएंगे, दरबार अनोखा सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी, भरोसा है तेरा खाटू वाले, हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, जगत के रंग क्या देखूं तेरा दीदार काफी है, देता हरदम सांवरे हारे का तू साथ... आदि भजनों की लय पर भक्तगण  झूम रहे थे। इस अवसर पर श्री प्रभु को मिल्क केक, बादाम बर्फी, केसरिया पेड़ा, गुलाब जामुन, रबड़ी, कलाकंद विभिन्न प्रकार के फल एवम मेवा का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, गोपी किशन ढांढनीयां, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, प्रियांश पोद्दार, मनोज ढांढनीयां, नितेश केजरीवाल, विकास पाडिया, अभिषेक डालमिया, अजय साबू, नितेश केजरीवाल का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,067